उत्तर प्रदेश के मेरठ में रेलवे रोड के पास रहने वाली सास, साली ने दामाद को रस्सी से बांधकर बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं ससुरालियों ने दामाद को पहले रस्सियों से बांधा, इसके बाद उसे घसीटते हुए पूरे मोहल्ले में घुमाया। उधर, बेटी ने मां के उत्पीड़न से तंग आकर बेटी ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
पुलिस के मुताबिक शनिवार को रामबाग कालोनी रेलवे रोड थाना निवासी टेरेसा पति गोविंद स्वामी के साथ पुलिस के पास पहुंची। टेरेसा ने एसएसपी से अपनी मां चेलम पत्नी स्व. राधाकिशन, मौसी कामलची उर्फ मीनाक्षी पत्नी सेलवे राज उर्फ अय्यो के खिलाफ अपने पति और जीजा को पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को एक वीडियो भी दिया है। जो चौंकाने वाला है। वीडियो में पीड़िता की मौसी, बहन मिलकर जीजा युवक को रस्सी से बांधकर पीट रही हैं।
पत्नी ने मायके वालों पर लगाए गंभीर आरोप
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
टेरेसा ने पुलिस को बताया कि उसकी मां, भाई और मौसी अपने बच्चों के साथ मिलकर गलत काम करते हैं। उसके मायकेवाले पीड़िता से भी गलत काम कराना चाहते हैं। कई सालों से उस पर गलत कार्य कराने का दवाब बना रहे हैं। लेकिन पीड़िता उनकी बातों में नहीं आती। पीड़िता शुरू से अपने रिश्तेदारों के यहां रही है, इसलिए अब तक गलत कार्यों को करने से बची रही।

