मसूरी में सजी कुलदीप यादव की शाही शादी
देहरादून: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav आज अपनी दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी समारोह उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन Mussoorie में आयोजित किया गया है। इस खास मौके पर कई क्रिकेट और खेल जगत की हस्तियां भी पहुंच चुकी हैं।.
रैना और चहल समेत कई सितारे पहुंचे
शादी समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर Suresh Raina और स्पिनर Yuzvendra Chahal समेत कई खास मेहमान शामिल हुए हैं। मसूरी में आयोजित इस भव्य समारोह में क्रिकेट और अन्य क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी देखने को मिल रही है।
. आज होंगे शादी के मुख्य कार्यक्रम
शनिवार 14 मार्च को शादी के मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह आठ बजे से मेहमानों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई है, जबकि दोपहर 12 बजे से भव्य भोजन परोसा जाएगा। शाम चार बजे हाई टी के साथ साफा बांधने का कार्यक्रम रखा गया है।इसके बाद शाम पांच बजे प्रीमियम वैली व्यू विंग से बरात निकलेगी। शाम 6:30 बजे सेंट्रल लॉज में जयमाला का कार्यक्रम होगा और इसके बाद रॉयल बॉलरूम में सात फेरों की रस्म संपन्न कराई जाएगी।
तीन दिनों तक चलेंगे पारंपरिक और आधुनिक कार्यक्रम
इस शाही शादी में मेहमानों के लिए तीन दिनों तक विशेष भोजन और पारंपरिक कार्यक्रमों की भव्य व्यवस्था की गई है। शुक्रवार 13 मार्च से कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें मेहमानों के स्वागत के साथ नाश्ता, हाई टी और पार्टी के बाद विशेष भोज का आयोजन किया गया।
सुबह 8 बजे ग्रैंड डाइनिंग रूम में नाश्ता, शाम चार बजे हाई टी और रात 11 बजे बॉलरूम में पार्टी के बाद विशेष भोजन रखा गया। इसी दिन बीयर गार्डन में सुबह 11 बजे हल्दी समारोह आयोजित हुआ, जबकि शाम सात बजे सेंट्रल लॉन में सगाई, संगीत और कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया।
15 मार्च को मेहमानों की विदाई
शादी के बाद 15 मार्च को सुबह आठ बजे नाश्ते के बाद मेहमानों के लिए विदाई और चेक-आउट की व्यवस्था की गई है। इस तरह कुल मिलाकर कुलदीप यादव की शादी में पारंपरिक रस्मों के साथ आधुनिक कार्यक्रमों का खास मिश्रण देखने को मिल रहा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज मसूरी में अपनी दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस भव्य समारोह में सुरेश रैना और युजवेंद्र चहल समेत कई क्रिकेट सितारे शामिल हुए हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस शाही आयोजन में हल्दी, संगीत, कॉकटेल पार्टी और आज मुख्य विवाह समारोह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
