गोल्ज्यू यात्रा मंगलवार को सोमनाथ नगरी सोमेश्वर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
यात्रा के पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया। दूर-दूर से आए श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़े और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की।
स्थानीय लोगों ने भी यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास देखने को मिला।
