ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय दो युवक गंगा नदी की तेज धारा में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने ऋषिकेश आए थे।
जानकारी के अनुसार डबल ट्रिपल बीच के पास चार दोस्त घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवक नदी किनारे फोटो खींच रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गए। साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक नदी में डूब गए।
घटना 21 मई की शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने शुक्रवार सुबह से डीप डाइवरों और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से तलाश अभियान शुरू कर दिया। घटना स्थल प्रतिबंधित घाट क्षेत्र में बताया गया है।
डूबने वाले युवकों की पहचान Mohammad Faizan (25) पुत्र अली अब्बास और Mohammad Kaif (19) पुत्र नसीम अख्तर निवासी नौगावां सादात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
एसडीआरएफ ने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित और असुरक्षित घाटों पर जाने से बचें तथा नदी किनारे पूरी सावधानी बरतें।
