उत्तरकाशी, लगातार हो रही बारिश के चलते हनुमान चट्टी और जंगल चट्टी के बीच यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन और चट्टानों से पत्थर गिरने की घटना सामने आई। मलबा और बड़े पत्थर सड़क पर आने से हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई।
घटना के दौरान मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने तेजी से सुरक्षित स्थान की ओर भागकर अपनी जान बचाई। अचानक हुए पत्थर गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रशासन ने प्रभावित मार्ग पर यातायात रोक दिया है और सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यात्रियों से मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
