देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति देहरादून के लिए रवाना हुए।
अपने दौरे के पहले दिन उपराष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए), देहरादून में 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से संवाद करेंगे।
20 अगस्त को वह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति दोनों अकादमियों में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। उनके दौरे को लेकर देहरादून और मसूरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
