जौलीग्रांट स्थित शारदा विद्या निकेतन जूनियर हाईस्कूल, कोठारी मोहल्ला में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में साक्षी पुंडीर ने प्रथम, सक्षम शाह ने द्वितीय और सानिध्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में अवनी कोठियाल प्रथम, अयन्तिका नेगी द्वितीय और अनुराग तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड संख्या सात के सभासद राजेश भट्ट ने कहा कि बच्चों के सपनों में देश के भविष्य की झलक दिखाई देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं सहित कई लोग मौजूद रहे।
