देहरादून: वन विभाग की ओर से आयोजित वन्य जीव सप्ताह 2026 कार्यक्रम में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई। यूपीसीएल को डॉग कंडक्टर केबल के स्थान पर कवर्ड कंडक्टर केबल लगाने के लिए प्रशस्ति पुरस्कार (Appreciation) से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यपाल ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
यूपीसीएल की ओर से विद्युत नेटवर्क को अधिक सुरक्षित बनाने और वन्य जीवों को बिजली के तारों से होने वाले संभावित खतरों से बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से सराहा गया। केबल को कवर्ड कंडक्टर में बदलने की पहल से विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा बढ़ाने के साथ वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
इस अवसर पर यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने कहा कि ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ विद्युत नेटवर्क को अधिक सुरक्षित बनाना भी आवश्यक है। उन्होंने मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ वन्य जीवों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

