अल्मोड़ा। पंचदशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा का द्वितीय चरण जागेश्वर धाम पहुंचा। यहां संतों, पुजारियों और श्रद्धालुओं ने पवित्र छड़ी के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिरों में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
इससे पहले 24 अक्तूबर की देर शाम यात्रा सौनी स्थित बिनसर महादेव मंदिर पहुंची थी, जहां साधु-संतों ने रात्रि विश्राम किया। इसके बाद 25 अक्तूबर को रानीखेत भ्रमण के बाद यात्रा अल्मोड़ा के लिए रवाना हुई।
जागेश्वर धाम पहुंचने पर यात्रा में शामिल संतों और श्रद्धालुओं ने जागेश्वर मंदिर समूह के विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। इस दौरान जागेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर और पुष्टि देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। वहीं, महामृत्युंजय मंदिर, कुबेर मंदिर और चंडिका मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कुबेर कुटिया में पवित्र छड़ी का विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पुजारी मौजूद रहे।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
रानीखेत में हुआ यात्रा का स्वागत
रानीखेत पहुंचने पर विधायक प्रमोद नैनवाल ने पवित्र छड़ी यात्रा का स्वागत किया। महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि की अध्यक्षता में आयोजित इस यात्रा में महंत पुष्कर गिरि, महंत आकाश गिरि, महंत शंकर गिरि, राहुल गिरि, हरिगिरि, गोपाल गिरि, रणधीर महाराज, सुंदर गिरि, रुद्रनाथ गिरि और विक्रम गिरि महाराज सहित अनेक साधु-संत शामिल हैं।
धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना और दर्शन के बाद पवित्र छड़ी यात्रा अपने अगले पड़ाव अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गई।

