# New Hindustan > Hindi News Portal ## Posts - [CM ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना](https://newhindustan.com/archives/37905): देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्थापित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने देश भर से आए श्रद्धालुओं का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा – आस्था, साधना और आत्मा को जोड़ने का मार्ग है। यह यात्रा हर कठिनाई को पार करने की शक्ति देती है। उन्होंने कहा सरकार का संकल्प है कि यात्रा सुगम, […] - [महिला आरक्षण पर जनाक्रोश, रेखा आर्या का विपक्ष पर हमला](https://newhindustan.com/archives/37902): देहरादून: महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा मतदान किए जाने के खिलाफ जनाक्रोश व्यक्त करने हेतु शनिवार अल्मोड़ा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल कांग्रेस, सपा और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों ने आधी आबादी को उनके अधिकार से वंचित कर गंभीर गलती की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ हुए इस व्यवहार का परिणाम विपक्षी दलों को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया […] - [चारधाम यात्रा सुरक्षित-सुगम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सतपाल महाराज](https://newhindustan.com/archives/37899): देहरादून: प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा रुट की सभी सड़कों की स्थिति का आंकलन करने के साथ-साथ सभी 13 वैकल्पिक मार्गों को तैयार रखने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। चारधाम यात्रा मार्ग पर पडने वाले स्थायी एवं अस्थायी शौचालयों में साफ-सफाई के उचित प्रबंधन करने और श्रद्धालुओं हेतु सभी पैट्रोल पम्पों एवं होटलों में निःशुल्क शौचालय एवं पानी की पर्याप्त उपलब्धता के भी निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मंदिरों में कपाट खुलने पर सबसे पहले विश्व शांति के लिए प्रार्थना की जाए। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, […] - [नारी सशक्तिकरण सप्ताह पर गृह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन](https://newhindustan.com/archives/37893): सैदपुर : सय्यद डिग्री कॉलेज में शनिवार को बी.ए. द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा गृह विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने हुनर और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए सिलाई, कढ़ाई, पाक-कला और घरेलू सज्जा से जुड़ी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रदर्शनी में सजी आकर्षक स्टॉल्स ने सभी आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींचा और छात्राओं की मेहनत एवं कौशल की सराहना हर किसी ने खुले दिल से की।                     कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सय्यद मुनज्जा, […] - [बंद घर में मिला युवक का शव, कमरे की कुंडी खुली मिलने से बढ़ा रहस्य](https://newhindustan.com/archives/37890): बरेली : कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया इलाके में शनिवार सुबह एक युवक का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इमरान उर्फ विनय के रूप में हुई है, जो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि उसने करीब तीन साल पहले धर्म परिवर्तन कर एक युवती से शादी की थी और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। पुलिस के अनुसार घटना से कुछ घंटे पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। झगड़े के बाद उसकी पत्नी मुस्कान अपने मायके चली गई थी। […] - [100वां होम मैच खेलकर RCB रचेगी IPL में नया कीर्तिमान](https://newhindustan.com/archives/37878): बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में एक खास उपलब्धि अपने नाम करने जा रही है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में उतरते ही आरसीबी अपने घरेलू मैदान पर 100 मैच खेलने वाली आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन जाएगी। यह मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा और खास बात यह है कि इसी दिन आईपीएल अपने 19 साल पूरे कर रहा है, जिससे इस रिकॉर्ड का महत्व और बढ़ जाता है। दिलचस्प तथ्य यह भी है कि आईपीएल का पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को इसी मैदान पर खेला गया था, जहां आरसीबी का […] - [नारसन बॉर्डर पर ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण, चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क](https://newhindustan.com/archives/37886): रुड़की: चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर स्थित नारसन बॉर्डर के ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रीन कार्ड और पंजीकरण प्रक्रिया को बिना किसी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा के सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के […] - [हरिद्वार से चारधाम यात्रा का आगाज, मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं ने कराया पहला पंजीकरण](https://newhindustan.com/archives/37884): हरिद्वार: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो गई है। यात्रा के लिए पहला पंजीकरण मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से आए तीर्थयात्रियों ने ऋषिकुल मैदान स्थित ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र में कराया। तीर्थयात्रियों का स्वागत “अतिथि देवो भव” की परंपरा के तहत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने फूल-मालाओं और तिलक-चंदन से उनका अभिनंदन किया। प्रशासन की ओर से पंजीकरण केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र पर व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रखी गई हैं। चारधाम यात्रा […] - [आर्मी बैंड की अगुवाई में मां गंगा की डोली रवाना, कल खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट](https://newhindustan.com/archives/37881): उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा के शुभारंभ से पहले मां गंगा की भोगमूर्ति की डोली आज विधि-विधान के साथ मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:15 बजे आर्मी बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊं की धुनों के बीच यह यात्रा शुरू हुई। डोली के प्रस्थान के समय गांव में भावुक माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने मां गंगा को कंडा (कल्यो) और स्थानीय फाफरे का भोग लगाकर नम आंखों से विदा किया। यह परंपरा हर वर्ष निभाई जाती है, जब मां गंगा छह महीने के प्रवास के लिए गंगोत्री धाम जाती हैं। डोली मुखबा से जांगला होते […] - [फल पार्टी भी नहीं मिटा सकी कांग्रेस की खटास, बड़े नेता रहे नदारद](https://newhindustan.com/archives/37875): देहरादून: हरीश रावत द्वारा आयोजित फल पार्टी भी उत्तराखंड कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान को खत्म नहीं कर सकी। पार्टी में तरबूज, खरबूज और अन्य फलों की मिठास के बावजूद नेताओं के बीच दूरी साफ नजर आई। इस आयोजन में हरीश रावत के समर्थक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे, लेकिन पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल नहीं हुए। रावत ने सभी को खुला निमंत्रण दिया था, फिर भी बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी ने आंतरिक मतभेदों को उजागर कर दिया। दरअसल, रावत के हालिया अवकाश और उसके दौरान पार्टी गतिविधियों से दूरी बनाए रखने को लेकर कांग्रेस में बयानबाजी […] - [भीषण सड़क हादसा: बस के खाई में गिरने से 9 शिक्षकों की मौत](https://newhindustan.com/archives/37871): तमिलनाडु :  सेलम जिले में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। सेलम-कोयंबटूर नेशनल हाईवे पर एक सरकारी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर कई वाहनों से टकरा गई। इस दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की जान चली गई, जिनमें सभी शिक्षक थे और केरल के मलप्पुरम जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि बस कोयंबटूर से सेलम की ओर जा रही थी, तभी 13वें हेयरपिन मोड़ पर ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस पहले एक दोपहिया और एक ऑटो-रिक्शा […] - [नए भर्ती कैलेंडर से युवाओं में निराशा, प्रवक्ता परीक्षाओं पर ज्यादा जोर](https://newhindustan.com/archives/37872): देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए भर्ती कैलेंडर ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को निराश कर दिया है। कैलेंडर में कुल 22 भर्तियों का उल्लेख है, जिनमें से 16 परीक्षाएं केवल प्रवक्ता पदों के लिए निर्धारित की गई हैं। वहीं, पीसीएस, लोअर पीसीएस, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, एई और जेई जैसी प्रमुख भर्तियों का इसमें कोई स्पष्ट जिक्र नहीं है। आयोग ने 21 अप्रैल से 6 दिसंबर तक के परीक्षा कार्यक्रम को जारी किया है। इसमें 21 से 24 अप्रैल तक पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा और 27 से 30 अप्रैल तक पीसीएस मुख्य परीक्षा निर्धारित की […] - [लोकसभा में मोदी सरकार को बड़ा झटका, संविधान संशोधन विधेयक गिरा](https://newhindustan.com/archives/37867): नई दिल्ली : लोकसभा में शुक्रवार को जो घटनाक्रम हुआ, वह भारतीय लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मोड़ के रूप में दर्ज किया जाएगा। Narendra Modi के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लाया गया संविधान संशोधन विधेयक, जिसमें परिसीमन और महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दों को एक साथ जोड़ा गया था, अंततः सदन में पारित नहीं हो सका। वर्ष 2014 के बाद यह पहला अवसर है जब केंद्र की सत्तारूढ़ सरकार को अपने किसी विधेयक पर सीधे लोकसभा में वोटिंग के जरिए हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भूमि अधिग्रहण और कृषि कानूनों जैसे मुद्दों पर सरकार को […] - [उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए भर्ती कैलेंडर से युवाओं में निराशा](https://newhindustan.com/archives/37864): देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं को एक बार फिर झटका लगा है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नए भर्ती कैलेंडर ने उनकी उम्मीदों को काफी हद तक निराश कर दिया है। इस कैलेंडर में कुल 22 भर्तियों का उल्लेख किया गया है, लेकिन इनमें से 16 परीक्षाएं केवल प्रवक्ता पदों से संबंधित हैं। ऐसे में लंबे समय से पीसीएस, लोअर पीसीएस, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, एई और जेई जैसी प्रमुख भर्तियों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को मायूसी हाथ लगी है। आयोग ने इस कैलेंडर में 21 अप्रैल से लेकर 6 दिसंबर तक […] - [हेल्पलाइन 1905 पर खेल: 22 हजार से ज्यादा शिकायतें बिना समाधान बंद](https://newhindustan.com/archives/37861): देहरादून: उत्तराखंड में जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि हजारों शिकायतों को बिना उचित समाधान के ही बंद कर दिया गया। जब यह जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखी गई, तो उन्होंने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और स्पष्ट निर्देश दिए कि इस प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि किसी भी शिकायत को जबरन बंद करने का अधिकार किसी भी अधिकारी को नहीं […] - [CM हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए :धामी](https://newhindustan.com/archives/37858): देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन-1905 पर 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को फोर्स क्लोज करने के मामलों में जिलाधिकारी, विभागाध्यक्ष या संबंधित सचिव की संस्तुति के बिना किसी भी स्तर पर फोर्स क्लोज की कार्रवाई न की जाए। शुक्रवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना पर्याप्त कार्यवाही किए यदि कोई अधिकारी शिकायत को फोर्स क्लोज […] - [डिप्लोमा से बीटेक तक सीधा रास्ता, पॉलिटेक्निक दाखिले शुरू](https://newhindustan.com/archives/37855): देहरादून : प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर में संचालित राजकीय एवं निजी पाॅलिटेक्निक काॅलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र-छात्राओं से आॅनलाइन आवेदन मांगे हैं, आवेदन की अंतिम तिथि आगामी 15 मई 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही विभाग ने पाॅलिटेक्निक डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्रों को बीटेक पाठ्यक्रमों में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश हेतु लैटरल एंट्री की भी सुविधा प्रदान की है। प्राविधिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक मुकेश पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि “पॉलिटेक्निक चलो अभियान-2026” के तहत […] - [CM हेल्पलाइन पर एक्शन:धामी का औचक निरीक्षण,अधिकारियों को फटकार](https://newhindustan.com/archives/37852): देहरादून : सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायत को फाइलों में हल करने के बजाय, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खुद मौके पर जाकर जन समस्याओं की पड़ताल की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए, अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। देहरादून के जाखन निवासी विवेक मदान ने, राजपुर रोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कारण फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। मदान ने शिकायत में उल्लेख किया था कि जाखन में पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, बाद में […] - [चारधाम यात्रा में पहली बार भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में शटल सेवा](https://newhindustan.com/archives/37835): देहरादून :चारधाम यात्रा को लेकर इस बार परिवहन विभाग ने एक नई रणनीति तैयार की है। परिवहन एवं आईटी मंत्री प्रदीप बत्रा ने डिजिटल समिट में जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। विभाग के सभी आरटीओ और एआईटीओ लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि इस बार यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खास तौर पर तैयारी की गई है। पहली बार तीर्थयात्रियों को उल्टी या कचरा […] - [दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बस किराया 25% घटा, यात्रियों को बड़ी राहत](https://newhindustan.com/archives/37848): देहरादून  ।  देहरादून  से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अप्रैल को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद अब इस मार्ग पर चलने वाली बसों का किराया करीब 25% तक कम कर दिया गया है। नए किराए के अनुसार: वॉल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटकर 709 रुपये हो गया है एसी बस का किराया 704 रुपये से घटकर 557 रुपये कर दिया गया है साधारण बसों का किराया 420 रुपये से घटकर 355 रुपये कर दिया गया है इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यात्रा समय में भी बड़ा […] - [दून–पांवटा हाईवे पर लापरवाही बनी जानलेवा, साइन बोर्ड न लगाने पर संचालन प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर](https://newhindustan.com/archives/37845): देहरादून। देहरादून से पांवटा साहिब को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी सामने आई है। साइन बोर्ड, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर और लाइट न होने के कारण पिछले 10 दिनों में आठ सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें तीन लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, यह मार्ग एकतरफा (वन-वे) बनाया गया है, जो पांवटा साहिब से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित है। लेकिन उचित संकेतक न होने के कारण प्रेमनगर चौक से गोल चौराहे की ओर जाने वाले वाहन गलत दिशा में इसी सड़क पर चढ़ जाते हैं। उन्हें करीब […] - [देहरादून समेत चार जिलों में मदरसों की जांच के आदेश, बाहरी राज्यों से आए बच्चों पर फोकस](https://newhindustan.com/archives/37842): उत्तराखंड । उत्तराखंड सरकार ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों के सभी मदरसों की जांच के आदेश जारी किए हैं। यह फैसला तब लिया गया जब जानकारी मिली कि बाहरी राज्यों से बच्चों को इन मदरसों में लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, पारदर्शिता और नियमों का पालन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते के अनुसार, सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मदरसों का व्यापक सत्यापन […] - [‘नैना’ एआई मॉडल करेगा हर संदिग्ध की पहचान, सुरक्षा व्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव](https://newhindustan.com/archives/37839): देहरादून । देहरादून  में आयोजित एक डिजिटल समिट में पेश किए गए ‘नैना’ एआई मॉडल को सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि माना जा रहा है। इस एआई सिस्टम को विकसित करने वाली कंपनी Sakninjas के अनुसार, यह मॉडल भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन और दफ्तरों में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर सकता है। कंपनी के निदेशक अमोल ने बताया कि ‘नैना’ कैमरों के जरिए काम करता है और किसी व्यक्ति की संदिग्धता का प्रतिशत तुरंत बता देता है। यदि उस व्यक्ति के पास कोई हथियार है, तो यह एआई उसे भी पहचान सकता […] - [हरीश रावत की ‘तरबूज-खरबूज पार्टी’ में सियासी संदेश, नारी शक्ति बंधन अधिनियम पर रखी राय](https://newhindustan.com/archives/37836): देहरादून । देहरादून  में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने आवास पर एक अनोखी ‘तरबूज-खरबूज पार्टी’ का आयोजन किया, जो सिर्फ मौसमी फलों तक सीमित नहीं रही बल्कि इसके जरिए उन्होंने राजनीतिक संदेश भी दिया। इस आयोजन में खीरा, खरबूजा, रागी और तरबूज जैसे स्थानीय उत्पादों को परोसा गया, जिससे उनके ‘लोकल फोकस’ की झलक भी देखने को मिली। राजनीतिक गलियारों में इस तरह के आयोजन को उनकी सक्रियता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले भी वे ‘माल्टा पार्टी’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता से जुड़ने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की […] - [उत्तराखंड में 452 मदरसों की होगी जांच, बच्चों की सुरक्षा पर सरकार गंभीर](https://newhindustan.com/archives/37831): देहरादून : उत्तराखंड शासन के संज्ञान में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो आया है, जिसमें यह संकेत मिलता है कि बाहरी राज्यों के बच्चों को राज्य के मदरसों में लाया जा रहा है। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शासन ने आवश्यक जांच के निर्देश जारी किए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा, पारदर्शिता एवं नियमों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव, डॉ. पराग मधुकर धकाते द्वारा देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह […] - [नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, परिसीमन के बाद ही दिखेगा असर](https://newhindustan.com/archives/37828): नई दिल्ली: महिलाओं को संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण अधिनियम 16 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार यह तिथि केंद्र सरकार ने संविधान के 106वें संशोधन की धारा 1(2) के तहत निर्धारित की है। हालांकि यह सवाल उठ रहा है कि जब इस विषय पर संसद में अभी भी चर्चा जारी है, तो इसे इसी समय लागू करने की जरूरत क्यों पड़ी। इस कानून को सितंबर 2023 में संसद की मंजूरी मिली थी और इसे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के नाम से भी जाना जाता […] - [डॉ. अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला, CM ने दी श्रद्धांजलि](https://newhindustan.com/archives/37825): रुद्रप्रयाग/देहरादून : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का भारतीय संविधान के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने देश को एक मजबूत संवैधानिक आधार प्रदान किया और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा […] - [मंडल-चोपता रोड पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल](https://newhindustan.com/archives/37809): चमोली: बृहस्पतिवार को भारतीय सेना का एक वाहन मंडल से चोपता रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सेना के जवान सूर्य देवभूमि चैलेंज प्रतियोगिता के लिए नेटवर्किंग व्यवस्था करने के उद्देश्य से चोपता की ओर गए थे। कार्य पूरा करने के बाद जब वे चोपता से मंडल की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना स्थल पूरी तरह से निर्जन क्षेत्र में स्थित है, […] - [दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वन्यजीवों के लिए बना अंडरपास बना आकर्षण का केंद्र](https://newhindustan.com/archives/37819): देहरादून: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुभारंभ के साथ ही इस परियोजना में बनाए गए वन्यजीव-अनुकूल अंडरपास सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। यह एक्सप्रेसवे विकास और पर्यावरण संरक्षण के संतुलन का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बनकर सामने आया है। करीब 213 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे में जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए विशेष डिजाइन तैयार किया गया है। वन क्षेत्रों से गुजरने वाले इस मार्ग पर लगभग 12 किलोमीटर लंबे अंडरपास बनाए गए हैं, जिससे वन्यजीवों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो। परियोजना की एक बड़ी विशेषता यह भी है कि एलिवेटेड सड़क को इस तरह डिजाइन किया गया […] - [दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो और एसी बसों का शेड्यूल तय, किराये में बदलाव की तैयारी](https://newhindustan.com/archives/37816): देहरादून: दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बस संचालन को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम ने वॉल्वो और एसी बसों का समय निर्धारित कर दिया है। इस रूट पर कुल 14 बसें चलाई जाएंगी, जिनमें आठ वॉल्वो और छह एसी बसें शामिल हैं। बसों का संचालन सुबह 4 बजे से शुरू होकर रात 11:30 बजे तक किया जाएगा। देहरादून से पहली एसी बस सुबह 4 बजे रवाना होगी, जबकि दिल्ली से पहली बस सुबह 9 बजे चलेगी। वहीं, देहरादून से अंतिम बस रात 11:05 बजे और दिल्ली से अंतिम बस रात 10 बजे प्रस्थान करेगी। परिवहन निगम के अनुसार, फिलहाल एक्सप्रेसवे पर बसों का […] - [ऋषिकेश में गंगा में डूबा अल्मोड़ा का युवक, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद](https://newhindustan.com/archives/37814): ऋषिकेश: थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के मस्तराम घाट पर गंगा में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सूरज सिंह (25) पुत्र माधव सिंह निवासी भौनखाल, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वह दोपहर करीब ढाई बजे मस्तराम घाट पर गंगा में स्नान कर रहा था, तभी अचानक गहराई में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद एसडीआरएफ […] - [ऋषिकेश में फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार](https://newhindustan.com/archives/37812): ऋषिकेश: तीर्थनगरी ऋषिकेश में पुलिस ने अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से फर्जी भारतीय दस्तावेज सहित कई संदिग्ध कागजात बरामद किए गए हैं, जिनके जरिए वह अपनी पहचान छिपाकर भारत में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान डग रोड स्थित गेट नंबर-03 के पास एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रीना उर्फ रीता (24) निवासी सरियातपुर, ढाका (बांग्लादेश) बताया। महिला ने खुलासा किया कि वह करीब एक महीने पहले रिपोन नामक व्यक्ति की मदद से अवैध रूप से भारत […] - [19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, दर्शन पर नहीं होगी संख्या सीमा, विशेष पूजा शुल्क बढ़ा](https://newhindustan.com/archives/37810): देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह यात्रा 19 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी, जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद यात्रा पूरी तरह संचालित होगी। इस वर्ष यात्रा में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए प्रतिदिन की अधिकतम संख्या की सीमा समाप्त कर दी गई है। यानी इस बार अधिक से अधिक भक्तों को दर्शन का अवसर मिलेगा। मंदिरों की पवित्रता बनाए रखने […] - [उत्तराखंड में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 335 पदों पर भर्ती शुरू](https://newhindustan.com/archives/37806): देहरादून: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पदों की संख्या में बड़ा इजाफा किया है। पहले जहां इस भर्ती के तहत 180 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी, वहीं अब संशोधित अधिसूचना के माध्यम से कुल 335 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह निर्णय राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है, खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में जहां महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। बोर्ड […] - [दर्दनाक रेल हादसा: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आकर 5 की मौत](https://newhindustan.com/archives/37802): प्रयागराज : करछना क्षेत्र के पचदेवरा के पास बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने कुछ ही पलों में खुशियों भरे सफर को मातम में बदल दिया। रेलवे ट्रैक पर अचानक चीख-पुकार मच गई, जब पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आकर पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दृश्य इतना भयावह था कि ट्रैक के आसपास करीब 50 मीटर तक खून फैल गया और शवों के टुकड़े बिखर गए। बताया जा रहा है कि नेताजी एक्सप्रेस पचदेवरा हॉल्ट के पास अचानक रुक गई थी। ट्रैक पर पहले से एक व्यक्ति का शव […] - [भीषण अग्निकांड: देर से पहुंची दमकल, बस्ती में मची तबाही](https://newhindustan.com/archives/37799): लखनऊ : विकासनगर सेक्टर-12 स्थित रिंग रोड किनारे बनी एक अवैध बस्ती में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने करीब 1200 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ियों में रखे लगभग 100 गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और बस्ती में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि इस बस्ती में वर्षों से लोग करीब तीन बीघा […] - [Eylsia Nicolas के हिंदी गानों ने पार किए 100 मिलियन व्यूज,रचा इतिहास](https://newhindustan.com/archives/37796): ज्यूपिटर/ फ्लोरिडा/संयुक्त राज्य अमेरिका/ मुंबई:  ग्लोबल रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट Eylsia Nicolas ने भारत में एक दुर्लभ मुकाम हासिल किया है। विशेष रूप से भारतीय श्रोताओं के लिए फोनेटिक्स (ध्वन्यात्मकता) के आधार पर पूर्ण ओरिजिनल गाने लिखने, रिकॉर्ड करने और रिलीज करने वाली पहली पश्चिमी कलाकारों में से एक बनने के बाद उनके ओरिजिनल हिंदी-भाषा के सिंगल (गाने) ने 100 मिलियन से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। वैश्विक रिकॉर्डिंग कलाकार Eylsia Nicolas, जिनके हिंदी भाषा के गानों को भारत में 100 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, हिंदी में गाने रिकॉर्ड करने वाली पहली पश्चिमी कलाकारों में […] - [फर्जी निवेश सलाहकार बनकर ठगों ने रिटायर्ड व्यक्ति को लगाया चूना](https://newhindustan.com/archives/37792): देहरादून: निवेश के नाम पर एक सेवानिवृत्त बुजुर्ग के साथ बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है।ओएनजीसी  से रिटायर्ड 70 वर्षीय दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उनसे करीब 1.87 करोड़ रुपये की ठगी की गई। शिकायत के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप संदेश आया, जिसके बाद एक महिला ने खुद को निवेश सलाहकार बताते हुए उनसे संपर्क किया। उसने अपने को आदित्य बिरला सन लाइफ से जुड़ा अधिकारी बताकर एक आकर्षक निवेश योजना की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां […] - [रुड़की और जौनसार की छात्राओं ने 99.2% के साथ किया स्कूल टॉप](https://newhindustan.com/archives/37789): देहरादून: रुड़की के माउंट लिटेरा स्कूल की छात्रा निशिता ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी स्कूल की आयशा 98.8 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। जौनसार पब्लिक स्कूल चकराता की स्वर्णिका राणा ने भी 99.2 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉप किया। उन्होंने दो विषयों में 100 और दो में 99 अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पौड़ी के बीआर मॉडर्न स्कूल के आदित्य पंत ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शहर में पहला स्थान हासिल किया। शिखर ध्यानी 97.8 प्रतिशत के साथ दूसरे और रुद्र प्रताप सिंह 97.4 प्रतिशत के साथ […] - [तीर्थनगरी में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार](https://newhindustan.com/archives/37786): ऋषिकेश/ देहरादून: तीर्थनगरी में पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से रहने के आरोप में हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। उसके पास से फर्जी भारतीय दस्तावेज और कई संदिग्ध कागजात बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि पश्चिम बंगाल में उसके लिए नकली दस्तावेज तैयार कर आधार कार्ड बनवाया गया था, जिसका इस्तेमाल वह अपनी पहचान छिपाने के लिए कर रही थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट के अनुसार, क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान डग रोड स्थित गेट नंबर-03 के पास महिला को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम […] - [तीन नए रेडियो चौनलों का शुभारंभ, संचार के क्षेत्र में नई क्रांति](https://newhindustan.com/archives/37783): देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में ओहो रेडियो एवं ड्रीमर्स एड्यु हब के सौजन्य से आयोजित “राष्ट्र निर्माण उत्सव” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए तीन नए रेडियो चैनलों का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वे इस प्रेरणादायी आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों एवं युवा साथियों का स्वागत और अभिनंदन करते हैं तथा ओहो रेडियो के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक मजबूत, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि एक […] - [‘खेलो इंडिया’ से बढ़ रही खेल संस्कृति: धामी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह](https://newhindustan.com/archives/37780): देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को परेड ग्राउंड, देहरादून स्थित बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल में 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि राज्य को पहली बार इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसके लिए भारतीय टेबल टेनिस महासंघ का भी आभार […] - [परमार्थ निकेतन पहुंचे फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, गंगा आरती में हुए शामिल](https://newhindustan.com/archives/37772): ऋषिकेश । ऋषिकेश  स्थित Parmarth Niketan में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक Madhur Bhandarkar पहुंचे, जहां उन्होंने आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम के परमाध्यक्ष Swami Chidanand Saraswati से मुलाकात की और सांध्यकालीन गंगा आरती में भाग लिया। आश्रम की ओर से उनका सम्मान करते हुए उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया गया। गंगा आरती के दिव्य दृश्य से प्रभावित होकर मधुर भंडारकर ने इसे अपने जीवन के अविस्मरणीय क्षणों में से एक बताया। इस अवसर पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि आज के दौर में सिनेमा केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का […] - [जागेश्वर धाम में बढ़ेगा रोमांच—जल्द शुरू होगा जिप लाइन और इको टूरिज्म जोन](https://newhindustan.com/archives/37770): अल्मोड़ा  । अल्मोड़ा स्थित Jageshwar Dham में आने वाले समय में पर्यटकों और श्रद्धालुओं को नया अनुभव मिलने वाला है। यहां जल्द ही एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत जिप लाइन की सुविधा शुरू की जाएगी। वन विभाग ने मंदिर से करीब एक किलोमीटर पहले स्थित देवदार के जंगलों से घिरे हर्बल गार्डन को इको टूरिज्म जोन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। प्रस्ताव के अनुसार, हर्बल गार्डन में औषधीय पौधों की नर्सरी को विकसित किया जाएगा और […] - [केदारनाथ हेली सेवा 2026—आज शाम 6 बजे से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग](https://newhindustan.com/archives/37768): उत्तराखंड । चारधाम यात्रा 2026 के तहत Kedarnath Temple जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज (15 अप्रैल) शाम 6 बजे से शुरू होगी। बुकिंग की जिम्मेदारी IRCTC को दी गई है, जिसने इसके लिए अपना पोर्टल तैयार कर लिया है। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून 2026 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए जा सकेंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अनुसार, हेली सेवा 22 अप्रैल से शुरू होगी। यह सेवा गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से संचालित की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को केदारनाथ […] - [पीएम मोदी के दौरे से उत्तराखंड में भाजपा को नई ऊर्जा, मंच से दिखी एकजुटता और चुनावी ताकत](https://newhindustan.com/archives/37765): देहरादून  ।  देहरादून में आयोजित कॉरिडोर लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन और मौजूदगी के जरिए राज्य के लोगों से भावनात्मक जुड़ाव दिखाया, जिसे भाजपा के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर सीधे हमले करने के बजाय उत्तराखंड के प्रति अपना लगाव व्यक्त किया और “डबल इंजन सरकार” के फायदे गिनाए। उन्होंने संकेत दिया कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त कार्यशैली से विकास को गति मिल रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami समेत कई वरिष्ठ […] - [चारधाम यात्रा 2026 के लिए हेल्थ अलर्ट अभियान शुरू, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष जोर](https://newhindustan.com/archives/37762): देहरादून । चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने इस बार एक नई पहल के तहत हेल्थ अलर्ट अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य यात्रा के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को कम करना और श्रद्धालुओं को पहले से ही जागरूक करना है। स्वास्थ्य विभाग ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में होने वाली संभावित दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए देशभर के राज्यों के साथ समन्वय स्थापित किया है। विशेष रूप से राजस्थान जैसे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी तैयार की गई है, ताकि वे यात्रा से पहले ही […] - [केदारनाथ यात्रा आसान, गुप्तकाशी-सिरसी-फाटा से चलेगी हेलीकॉप्टर सेवा](https://newhindustan.com/archives/37754): देहरादून: चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि हेलीकॉप्टर शटल सेवा के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग बुधवार से शुरू होने जा रही है। इस बार भी बुकिंग की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी के पास ही है, जो शाम छह बजे अपना आधिकारिक पोर्टल खोल देगा। जैसे ही पोर्टल एक्टिव होगा, श्रद्धालु अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार सीटें आरक्षित कर सकेंगे। खास बात यह है कि पहले चरण में केवल 22 अप्रैल से 15 जून के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे शुरुआती सीजन […] - [औद्योगिक हादसा: स्टीम ट्यूब ब्लास्ट में 14 की मौत](https://newhindustan.com/archives/37750): छत्तीसगढ़ : सक्ती जिला से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। सिंहितराई गांव में स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में बॉयलर की स्टीम ट्यूब फटने से हुए भीषण धमाके में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज जारी है। यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ, जब प्लांट में बॉयलर से जुड़ी भाप ले जाने वाली ट्यूब अचानक फट गई। धमाका इतना जोरदार था कि वहां काम कर रहे […] - [एक पल में तबाही: बेकाबू बस ने ली 5 लोगों की जान, कई जिंदगी खतरे में](https://newhindustan.com/archives/37747): पंजाब : फतेहगढ़ साहिब जिले से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां बस्सी पठाना के नजदीक एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक कम से कम 5 लोगों की जान चली गई है, जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी, तभी अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बस सड़क से नीचे उतर गई और जोरदार टक्कर के साथ पेड़ों से जा […] - [दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे से बदलेगी विकास की तस्वीर](https://newhindustan.com/archives/37744): देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर विकास की रफ्तार को देश की पहचान बताते हुए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया और कहा कि ये सिर्फ सड़क या हाईवे नहीं, बल्कि भारत की किस्मत बदलने वाली रेखाएं हैं। देहरादून पहुंचने पर उन्होंने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की, आशीर्वाद लिया और उसके बाद करीब 12 किलोमीटर लंबा रोड शो कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह सेना मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने बटन दबाकर करीब 213 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का उद्घाटन किया, जिसकी लागत लगभग 11,963 करोड़ रुपये बताई […] - [अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत : मुख्यमंत्री](https://newhindustan.com/archives/37741): देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका प्रत्येक दौरा उत्तराखंड के लिए नई ऊर्जा और विकास की नई सौगात लेकर आता है। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड को ₹12 हजार करोड़ की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे ऐलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की सौगात मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन कई मायनों में विशेष है। एक ओर जहां दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई गति मिल रही है, वहीं यह […] - [नए शिक्षा सत्र में 120 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती](https://newhindustan.com/archives/37733): उत्तराखंड । उत्तराखंड  के Champawat जिले में शिक्षा विभाग के अंतर्गत लंबे समय से खाली पड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 120 पद अब नए शिक्षा सत्र में भरे जाएंगे। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया आउटसोर्सिंग के माध्यम से जारी है। भर्ती के लिए कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल के जरिए परिचारक और स्वच्छक पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन कर्मचारियों की तैनाती जिले के विभिन्न शिक्षा विभागीय कार्यालयों, हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में की जाएगी। 🏫 स्कूलों पर पड़ा था असर कर्मचारियों की कमी के कारण विद्यालयों में […] - [देहरादून में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: ISI मॉड्यूल से जुड़ा बड़ा खुलासा](https://newhindustan.com/archives/37730): उत्तराखंड।  उत्तराखंड  की राजधानी Dehradun में एक संदिग्ध आतंकी विक्रांत कश्यप की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को कई चौंकाने वाले खुलासे मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (ISI) से जुड़े एक नए मॉड्यूल का हिस्सा था। 🧩 सुनियोजित तरीके से बना था नेटवर्क जांच एजेंसियों के अनुसार, यह मॉड्यूल बेहद व्यवस्थित तरीके से तैयार किया गया था। इसमें शामिल हर सदस्य को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थीं, ताकि किसी एक के पकड़े जाने पर पूरा नेटवर्क उजागर न हो सके। कुछ लोग भीड़भाड़ और संवेदनशील जगहों की रेकी करते […] - [हर्षिल में भागीरथी नदी की झील बनी खतरा, बढ़ सकता है आपदा का जोखिम](https://newhindustan.com/archives/37727): उत्तराखंड ।  उत्तराखंड  के Harsil क्षेत्र में Bhagirathi River पर बनी झील अब गंभीर खतरे का रूप लेती जा रही है। पिछले वर्ष अगस्त में आई आपदा के बाद बनी इस झील का जलस्तर करीब नौ महीने बाद भी कम नहीं हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग ने नदी को चैनलाइज (मार्ग निर्धारित) करने का प्रयास किया, लेकिन यह कार्य योजनाबद्ध तरीके से नहीं हो पाया। नतीजतन, झील से पानी की निकासी सही ढंग से नहीं हो रही है और नदी का पानी वापस झील में ही लौट रहा है। स्थानीय […] - [गैस संकट के बीच होटल-रेस्टोरेंट का संघर्ष](https://newhindustan.com/archives/37725): उत्तराखंड । उत्तराखंड  के अल्मोड़ा में छोटे होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को इन दिनों व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलिंडरों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों द्वारा मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं होने से यह समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। गैस की कमी के चलते व्यवसायियों को अपने कामकाज को जारी रखने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाने पड़ रहे हैं। कई होटल और रेस्टोरेंट संचालक अब कोयला, लकड़ी और स्टोव का सहारा लेकर खाना बना रहे हैं। हालांकि, स्थिति और चुनौतीपूर्ण तब हो जाती है जब बाजार में कोयला और केरोसिन (मिट्टी का तेल) […] - [दिल्ली–दून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ: विकास की नई रफ्तार](https://newhindustan.com/archives/37723):  उत्तराखंड।  Narendra Modi ने आज उत्तराखंड के देहरादून में दिल्ली–दून इकोनॉमिक कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) का उद्घाटन किया। इस परियोजना के शुरू होने से अब दिल्ली से देहरादून की दूरी केवल ढाई से तीन घंटे में तय की जा सकेगी, जिससे यात्रा तेज, सस्ती और सुविधाजनक बनेगी। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए “विकास की नई भाग्य रेखाएं” बना रहा है। उन्होंने बताया कि देश में अब इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च पहले की तुलना में कई गुना बढ़ चुका है, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं और आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है। […] - [बेस अस्पताल में लाइन में खड़े मरीज की मौत, लापरवाही पर भड़का आक्रोश](https://newhindustan.com/archives/37720): बेस अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में खड़े एक मरीज की अचानक मौत हो गई, जिससे अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय पार्षद और अन्य नागरिकों ने इस घटना को सिस्टम की लापरवाही बताते हुए विरोध जताया। उनका कहना है कि अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं और मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं […] - [अल्मोड़ा के भुजान क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध तेज](https://newhindustan.com/archives/37718): रानीखेत (अल्मोड़ा): अल्मोड़ा के भुजान क्षेत्र में प्रस्तावित देशी शराब की दुकान को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले महिलाओं ने इसका विरोध किया था, अब विभिन्न गांवों के पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण भी खुलकर इसके खिलाफ सामने आ गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शराब की दुकान खोली गई तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। इस संबंध में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा और रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेजकर अपना विरोध दर्ज कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में शराब […] - [हरिद्वार में टली बड़ी अनहोनी, गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोगों का सफल रेस्क्यू](https://newhindustan.com/archives/37715): हरिद्वार: हरिद्वार में रविवार को गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गंगा नदी के सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे 21 लोगों को प्रशासन और पुलिस ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:40 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण कई श्रद्धालु बीच टापू पर फंस गए हैं। इसके बाद जल पुलिस, पीएसी, फ्लड कंपनी और आपदा प्रबंधन की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान 10 पुरुष, 7 महिलाएं और […] - [पीएम मोदी 28वीं बार उत्तराखंड दौरे पर, दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे की देंगे सौगात](https://newhindustan.com/archives/37713): हरिद्वार/देहरादून: नरेंद्र मोदी मंगलवार को प्रधानमंत्री बनने के बाद 28वीं बार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए पूरे प्रदेश में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान 11,963 करोड़ रुपये की लागत से बने 213 किलोमीटर लंबे दून-दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से देहरादून से दिल्ली की दूरी घटकर करीब ढाई से तीन घंटे रह जाएगी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री देश के पहले 1000 मेगावाट क्षमता वाले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे। राज्य सरकार इस कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने […] - [सीएम धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज पर बनी फिल्म का प्रोमो और पोस्टर किया लॉन्च](https://newhindustan.com/archives/37711): देहरादून । देहरादून   में पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षाएं सादगी, करुणा, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देती हैं, जो आज के समय में बेहद प्रासंगिक हैं। उन्होंने यह भी कहा […] - [नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिला भागीदारी का ऐतिहासिक कदम:रेखा आर्या](https://newhindustan.com/archives/37707): हरिद्वार : प्रेस वार्ता में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक कदम है, जो महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेगा।सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पार्टी के तमाम पदाधिकारियों के साथ होटल ग्रैंड पार्क में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक आरक्षण देने का विचार करीब चार दशक से चर्चा में रहा है। इसके बाद कई बार प्रयास हुए और 2010 में यह […] - [आजादी की कीमत: जलियांवाला बाग के शहीद](https://newhindustan.com/archives/37704):           (सलीम रज़ा, पत्रकार) जलियांवाला बाग हत्याकांड भारतीय इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसे याद करते ही दिल दुख और आक्रोश से भर जाता है। यह घटना 13 अप्रैल 1919 को पंजाब के अमृतसर शहर में हुई थी। उस दिन बैसाखी का पर्व था, जो पंजाब में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। लोग नए साल और फसल की खुशी में घरों से बाहर निकले थे। जलियांवाला बाग, जो चारों ओर से दीवारों से घिरा एक बड़ा खुला मैदान था, वहां भी हजारों लोग इकट्ठा हुए थे। इस भीड़ में बच्चे, बूढ़े, महिलाएं—हर वर्ग के […] - [“स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान को मिला जनसमर्थन, सीएम ने किया नेतृत्व](https://newhindustan.com/archives/37701): देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में प्रतिभाग कर प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं सफाई अभियान में भाग लेते हुए जनसामान्य को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। नगर निगम, देहरादून द्वारा 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष सफाई अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाना है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री […] - [हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के विवादित बयान पर पुलिस ने भेजा नोटिस](https://newhindustan.com/archives/37697): देहरादून : डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का मंच से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना अब उनके लिए परेशानी का कारण बन गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई और मामले ने तूल पकड़ लिया। देहरादून पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है और गायक को नोटिस जारी किया है। उन्हें 15 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जवाब मिलने के बाद ही आगे […] - [ग्रेटर नोएडा फेज़-2 में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, हालात बेकाबू](https://newhindustan.com/archives/37694): ग्रेटर नोएडा: फेज़-2 इलाके में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर मज़दूरों का प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा, जो इस बार काफी उग्र हो गया। बड़ी संख्या में एकत्र हुए कर्मचारियों ने आक्रोश में आकर पुलिस और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस वाहन को पलट दिया गया और जमकर पत्थरबाज़ी हुई, जिससे पहले से तनावपूर्ण माहौल और बिगड़ गया। स्थिति को संभालना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण बन गया है, क्योंकि प्रदर्शनकारियों का रुख लगातार आक्रामक होता जा रहा है। हिंसा को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इलाके में भारी […] - [सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड](https://newhindustan.com/archives/37691): देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में यह उनका 18वां दौरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के साथ ही, टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर उत्तराखंड वासियों में भारी उत्साह है। प्रदेश सरकार लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटी है। मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद, नरेंद्र मोदी 11 सितंबर 2015 को उत्तराखंड […] - [मुख्यमंत्री ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग](https://newhindustan.com/archives/37688): देहरादून : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में आयोजित दो दिवसीय नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को भव्य समापन हुआ। इस वर्ष सम्मेलन का विषय “Enhancing Access to Justice” तथा मुख्य थीम “Justice Beyond Barriers: Rights, Rehabilitation & Reform for the Most Vulnerable” रही। इस सम्मेलन के समापन के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), माननीय भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं नालसा के संरक्षक-प्रधान न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र […] - [उत्तराखंड को ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ का राष्ट्रीय पुरस्कार](https://newhindustan.com/archives/37685): देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से  प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक श्री मधुर भंडारकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक अग्रणी गंतव्य के रूप में विकसित करने, निवेश को आकर्षित करने तथा राज्य की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता, विविध भौगोलिक परिस्थितियों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं शांत वातावरण के कारण फिल्म निर्माण के लिए अत्यंत उपयुक्त राज्य है। राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि उत्तराखंड को देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं की […] - [“रन फॉर अवेयरनेस” रैली को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी](https://newhindustan.com/archives/37682): देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने  हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। एमबी इंटर कॉलेज मैदान से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज की यह दौड़ मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, समृद्ध और नशे से मुक्त उत्तराखंड के संकल्प की दौड़ है। जब आप सभी यहां से कदम आगे बढ़ाएंगे, तो यह संदेश पूरे प्रदेश में जाना चाहिए कि उत्तराखंड का […] - [योगी आदित्यनाथ करेंगे तैयारियों का निरीक्षण, मोदी दौरे से पहले कड़े इंतजाम](https://newhindustan.com/archives/37679): देहरादून : मां डाट काली मंदिर में 14 अप्रैल को नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दर्शन-पूजन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर कड़ी कर दी गई है। इसी के चलते मंदिर प्रशासन ने रविवार शाम पांच बजे से ही आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है, जो 14 अप्रैल को दोपहर दो बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान मंदिर परिसर में केवल अधिकृत अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों और कार्यक्रम से जुड़े सीमित लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। मंदिर समिति के अनुसार यह निर्णय पूरी तरह सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर लिया गया है, ताकि […] - [केदारनाथ-यमुनोत्री में बर्फबारी, बदरीनाथ से औली तक बिछी सफेद चादर, बढ़ी ठंड](https://newhindustan.com/archives/37676): उत्तराखंड। उत्तराखंड   के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। Kedarnath, Yamunotri, Badrinath और Auli समेत कई क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। पिछले दो दिनों से हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और अप्रैल महीने में भी जनवरी जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। खासकर केदारनाथ में बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जबकि यमुनोत्री में दो दिन बाद मौसम साफ होने पर बर्फ से ढका मनमोहक दृश्य देखने को मिला। चमोली जिले के ऊंचाई […] - [सितारगंज में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, आतंकी संगठन से जुड़े तार उजागर](https://newhindustan.com/archives/37673): ऊधम सिंह नगर।   ऊधम सिंह नगर के सितारगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस ऑपरेशन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में इस गिरोह के तार प्रतिबंधित आतंकी संगठन Al Badr Brigade से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध कार की घेराबंदी कर उसे सिडकुल फेस-टू के पास रोका गया। तलाशी के दौरान कार से पांच अवैध हथियार, 222 कारतूस और 129 खोखे […] - [देहरादून में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, कोड वर्ड में पाकिस्तान से होती थी बातचीत](https://newhindustan.com/archives/37671): देहरादून  । देहरादून  में सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध आतंकी विक्रांत कश्यप को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से कोड वर्ड के जरिए संपर्क में था। जांच में सामने आया कि वह “आलू गिराने” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करता था, जिसका मतलब हैंड ग्रेनेड से हमला करना होता था। Uttarakhand STF के एसएसपी Ajay Singh के अनुसार, शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार पंजाब में हुए हैंड ग्रेनेड हमलों और एक पुलिसकर्मी व होमगार्ड की हत्या से भी जुड़े मिले हैं। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी किस तरह इस बड़े आतंकी […] - [चारधाम यात्रा में कड़ी निगरानी की तैयारी, अमरनाथ की तर्ज पर लागू होगा RFID सिस्टम](https://newhindustan.com/archives/37668): देहरादून । देहरादून  में आगामी Char Dham Yatra को लेकर प्रशासन सुरक्षा और प्रबंधन के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है। National Disaster Management Authority (एनडीएमए) ने सुझाव दिया है कि Amarnath Yatra की तरह चारधाम यात्रियों को भी RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) टैग दिए जाएं। इस व्यवस्था के तहत हर यात्री की लोकेशन पर नजर रखी जा सकेगी। जगह-जगह लगाए गए RFID रीडर के माध्यम से प्रशासन को यह जानकारी मिलती रहेगी कि किस समय कौन-सा यात्री कहां मौजूद है और किसी स्थान पर कितनी भीड़ है। इससे आपदा की स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाना […] - [डीएवी कॉलेज छात्रसंघ समारोह में बवाल, झड़प में छात्र को चाकू लगा](https://newhindustan.com/archives/37665): देहरादून।देहरादून  के DAV PG College में आयोजित छात्रसंघ समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब कार्यक्रम में शामिल छात्रों के बीच डांस करते समय विवाद बढ़ गया। यह घटना मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के कार्यक्रम से निकलने के बाद हुई। शनिवार को आयोजित इस समारोह में हरियाणवी गायक Masoom Sharma ने लाइव प्रस्तुति दी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। मुख्यमंत्री धामी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे और युवाओं को संबोधित करते हुए उनके उत्साह और ऊर्जा की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन मुख्यमंत्री के जाने […] - [पीलीभीत हाईवे पर दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से तीन युवकों की मौत](https://newhindustan.com/archives/37661): सितारगंज: पीलीभीत हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटना बृहस्पतिवार शाम की है, जब गांव गौरीखेड़ा निवासी मो. सुल्तान (24), मो. नाजिम (16), मो. सैफ (15), मो. शादाब (26) और मो. गुलफाम (20) ठेला गाड़ी से उत्तर प्रदेश के मुंडलिया गांव जा रहे थे। तभी मालपुरी गांव के पास पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेला […] - [कम गैस वाले सिलिंडर पर हंगामा, डिलीवरी वाहन को घेरा](https://newhindustan.com/archives/37659): ऋषिकेश: होम डिलीवरी के दौरान एक सिलिंडर में गैस कम मिलने पर उपभोक्ताओं ने डिलीवरी वाहन को घेर लिया और जमकर विरोध जताया। मामला कुड़कावाला-माधोवाला क्षेत्र का है, जहां इंडेन गैस एजेंसी का वाहन सिलिंडर बांटने पहुंचा था। बताया गया कि एक उपभोक्ता को सिलिंडर में गैस कम होने की आशंका हुई। जांच करने पर गैस कम प्रतीत हुई, जिससे आसपास के लोग नाराज हो गए और उन्होंने डिलीवरी वाहन को रोक लिया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विभूति जुयाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान वाहन में रखे 27 सिलिंडरों की जांच की गई, जिसमें […] - [जनगणना में गूगल मैप और जियो टैगिंग का इस्तेमाल, गली-मोहल्लों की तय होंगी सीमाएं](https://newhindustan.com/archives/37656): देहरादून: उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण के तहत अब गली-मोहल्लों की सीमाएं तय करने के लिए Google Maps का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही हर क्षेत्र की जियो टैगिंग भी की जाएगी, जिससे गणना प्रक्रिया अधिक सटीक और पारदर्शी बन सके। जनगणना निदेशालय के अनुसार, सबसे पहले नक्शे पर क्षेत्रों का चिन्हांकन किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक प्रगणक (Enumerator) को जो क्षेत्र सौंपा जाएगा, उसकी सीमाएं जियो टैगिंग के माध्यम से निर्धारित होंगी। उसी आधार पर वे मकानों की गणना करेंगे। सवालों को पांच हिस्सों में बांटा गया भवन गणना के दौरान पूछे जाने वाले सवालों को पांच […] - [उत्तराखंड में आज से घर बैठे स्वगणना शुरू, 33 सवालों के जवाब देने होंगे](https://newhindustan.com/archives/37653): देहरादून: उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण के तहत आज से भवनों की स्वगणना (Self-Enumeration) शुरू हो गई है। अब लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए नागरिकों को कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे। यह प्रक्रिया 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेगी और इसे आधिकारिक पोर्टल (se.census.gov.in) के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। स्वगणना पूरी करने के बाद प्रत्येक परिवार को एक एसई (SE) आईडी दी जाएगी। जब प्रगणक (Enumerator) घर-घर सर्वे के लिए आएंगे, तब यह आईडी दिखानी होगी, जिससे आपका डेटा तुरंत उनके सिस्टम में […] - [डॉलर के असर से महंगा हुआ सोलर, नई दरों का ड्राफ्ट जारी](https://newhindustan.com/archives/37650): देहरादून: रुपये की गिरती कीमत और डॉलर के मुकाबले बढ़ती विनिमय दर के कारण उत्तराखंड में सोलर प्रोजेक्ट लगाना महंगा हो गया है। इसी बीच राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सोलर ऊर्जा की नई दरों का ड्राफ्ट जारी किया है और 4 मई तक सुझाव मांगे हैं। ड्राफ्ट के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 के बाद शुरू होने वाले सोलर पीवी प्रोजेक्ट्स की लागत बढ़कर 285.32 लाख रुपये प्रति मेगावाट हो गई है, जो पिछले साल 278.40 लाख रुपये थी। इसकी मुख्य वजह सोलर मॉड्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी […] - [उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी, सौगातों के साथ देंगे ‘सफलता का मंत्र’, भाजपा की हैट्रिक पर नजर](https://newhindustan.com/archives/37648): देहरादून। नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे राज्य को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी सफलता का मंत्र भी देंगे। पार्टी इस दौरे को आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद अहम मान रही है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा ने भव्य तैयारियां की हैं। बताया जा रहा है कि करीब 30,000 कार्यकर्ता सड़क किनारे खड़े होकर फूलों की वर्षा के साथ उनका स्वागत करेंगे। देहरादून, हरिद्वार, सहारनपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से गुलाब की पंखुड़ियां मंगाई जा रही हैं। पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से गणेशपुर हेलीपैड पहुंचेंगे […] - [पूर्व सैनिकों को सीएसडी कैंटीन की सौगात, सीएम धामी ने पिता की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि](https://newhindustan.com/archives/37642): ऊधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम उनके पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पूर्व सैनिकों के लिए सीएसडी कैंटीन की सौगात देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 60 वीर नारियों और 80 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि स्व. शेर सिंह धामी ने भारतीय सेना की महार रेजिमेंट में 28 वर्षों तक सेवा दी और 1962 […] - [उत्तराखंड में 1.34 लाख बुजुर्ग महिलाओं को सरकारी सहायता की जरूरत, सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े](https://newhindustan.com/archives/37640): देहरादून। उत्तराखंड में बुजुर्ग महिलाओं की स्थिति को लेकर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा कराए गए सर्वे में गंभीर तस्वीर सामने आई है। सर्वे के अनुसार प्रदेश की 1.34 लाख से अधिक बुजुर्ग महिलाओं को जीवन यापन के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी सहायता की आवश्यकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक 61,258 बुजुर्ग महिलाओं को आर्थिक सहायता की जरूरत है। वहीं 4,330 महिलाओं को सुरक्षा, 27,125 को पोषाहार, 11,960 को खाद्य सामग्री, 23,643 को स्वास्थ्य सेवाएं और 6,474 महिलाओं को आवास की आवश्यकता बताई गई है। सर्वे में यह भी सामने आया कि प्रदेश की 33,722 बुजुर्ग […] - [केदारनाथ-यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, चारधाम यात्रा की तैयारियों पर असर](https://newhindustan.com/archives/37638): देहरादून। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। केदारनाथ, यमुनोत्री, बदरीनाथ और गंगोत्री धाम सहित कई क्षेत्रों में बीते दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है, जबकि यमुनोत्री धाम में दो दिन बाद मौसम साफ होने पर धूप खिली और मनमोहक दृश्य देखने को मिला। वहीं बदरीनाथ से औली तक पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। चमोली जिले में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण रूपकुंड, वेदनी बुग्याल, आली बुग्याल, […] - [चारधाम यात्रा से पहले बड़कोट में एलपीजी गैस की कमी पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता](https://newhindustan.com/archives/37636): बड़कोट (उत्तरकाशी)। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए बड़कोट क्षेत्र में एलपीजी गैस की कमी को लेकर व्यापार मंडल ने गहरी चिंता व्यक्त की है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन भेजकर गैस की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। व्यापार मंडल के महामंत्री सोहन गैरोला ने बताया कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक बड़कोट पहुंचते हैं, जिससे होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों पर अतिरिक्त […] - [उत्तराखंड में बनेगा साहित्य कल्याण कोष, बुजुर्ग साहित्यकारों को मिलेगी पेंशन](https://newhindustan.com/archives/37633): देहरादून: उत्तराखंड में साहित्यकारों के हित में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य सरकार साहित्य कल्याण कोष की स्थापना करेगी और बुजुर्ग साहित्यकारों को पेंशन देने की योजना भी लागू की जाएगी। भाषा मंत्री खजानदास ने सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इन योजनाओं के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा और बाल साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएं। मंत्री ने भाषा विभाग के बजट में वृद्धि पर जोर देते हुए कहा कि विभागीय ढांचे को मजबूत किया जाए। इसके तहत भाषा अध्ययन केंद्रों […] - [राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी का रास्ता साफ, कार्मिक विभाग से मंजूरी](https://newhindustan.com/archives/37630): देहरादून: उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को अब जल्द सरकारी नौकरी मिल सकेगी। इसके लिए कार्मिक विभाग ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पिछले साल आयोजित राष्ट्रीय खेल 2025 में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर इतिहास रचा था। अब इस उपलब्धि के आधार पर खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में शामिल करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा और राज्य की खेल नीति के तहत पदक विजेताओं को सीधे नौकरी देने का प्रावधान है। हालांकि अब तक […] - [कांग्रेस प्रभारी सैलजा के दौरे से गुटबाजी थमने की उम्मीद, आज पहुंचेंगी रुद्रपुर](https://newhindustan.com/archives/37627): देहरादून: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा आज पांच दिवसीय दौरे पर रुद्रपुर पहुंचेंगी। करीब ढाई महीने बाद उनके इस दौरे को पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को शांत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच यह चर्चा है कि प्रभारी के दौरे से आपसी खींचतान और बयानबाजी पर कुछ हद तक विराम लग सकता है। प्रदेश कांग्रेस ने सभी वरिष्ठ नेताओं को बैठकों में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं, हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अभी तक अपनी भागीदारी को लेकर स्पष्ट रुख नहीं […] - [उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत—राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे सबसे पहले स्वगणना](https://newhindustan.com/archives/37624): देहरादून: उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस प्रक्रिया की शुरुआत राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से की जाएगी। सबसे पहले ये सभी अपने-अपने आवास पर स्वगणना (Self-Census) करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य वीआईपी 10 अप्रैल से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करेंगे। जनगणना निदेशालय ने इसके लिए विशेष योजना बनाई है, जिसके तहत प्रारंभिक स्वगणना वीआईपी स्तर से शुरू होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य 25 अप्रैल से शुरू होगा। हालांकि, इससे 15 दिन पहले यानी 10 अप्रैल से ही आम […] - [भाजपा का ग्राउंड प्लान तैयार—82 दायित्वधारी योजनाएं पहुंचाएंगे हर घर तक](https://newhindustan.com/archives/37621): देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य में 82 दायित्वधारियों को बड़ी जिम्मेदारी देने की रणनीति तैयार कर ली है। सरकार द्वारा सौंपे गए दायित्वों के बाद अब संगठन इन नेताओं के जरिए सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर देगा। पुष्कर सिंह धामी सरकार और संगठन के समन्वय से तैयार इस योजना के तहत ऐसे नेताओं का चयन किया गया है, जिनकी अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ और पहचान है। भाजपा की इस रणनीति को “माइक्रो इंजीनियरिंग” के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें कमजोर क्षेत्रों पर विशेष […] - [पर्वतीय इलाकों में हेली एंबुलेंस और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर जोर](https://newhindustan.com/archives/37604): देहरादून : राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। विधायकगणों द्वारा अपने क्षेत्र की जिन समस्याओं को उठाया जा रहा है, अधिकारी उन्हें गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। जिन योजनाओं का समाधान शीघ्र हो सकता है, यह सुनिश्चित किया जाए कि उनमें अनावश्यक विलंब न हो। कार्यों में अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से जन समस्याओं का समाधान करें। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को […] - [गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने बनाए 30 सेक्टर](https://newhindustan.com/archives/37615): उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम यात्रा मार्गों पर इस बार कुल 30 सेक्टर बनाए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में चार अधिक हैं। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग का डामटा से लेकर जानकीचट्टी तक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैदल मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और वैकल्पिक मार्गों के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर ठोस योजना तैयार की जाए। यात्रा मार्ग पर स्यानाचट्टी और फूलचट्टी जैसे स्थानों पर […] - [14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, कई विकास योजनाओं की देंगे सौगात](https://newhindustan.com/archives/37612): देहरादून: नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री इस दौरान राज्य को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। करीब पांच महीने बाद हो रहे इस दौरे को लेकर प्रदेश में उत्साह का माहौल है। इससे पहले प्रधानमंत्री 9 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने 8140 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। इस बार भी प्रधानमंत्री देहरादून-नई दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे समेत कई अहम परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। उत्तराखंड के साथ […] - [ऋषिकेश में सी-प्लेन ट्रायल सफल, उत्तराखंड पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार](https://newhindustan.com/archives/37610): देहरादून: उत्तराखंड में पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में एक नई पहल की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पशुलोक बैराज में सी-प्लेन की सफल लैंडिंग का ट्रायल किया गया, जिसे भविष्य में सी-प्लेन सेवा शुरू करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। यह ट्रायल यूजेवीएन लिमिटेड की ओर से कराया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, इस सेवा के शुरू होने से राज्य में हाई-एंड टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यात्रा अधिक आसान और आकर्षक बनेगी। सी-प्लेन सेवा खासकर उन दुर्गम और दूरस्थ क्षेत्रों के लिए फायदेमंद होगी, जहां सड़क या […] - [26 अप्रैल से जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए हेली सेवा संभव, किराया ₹1.35 लाख](https://newhindustan.com/archives/37608): देहरादून: चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के लिए 26 अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने की संभावना है। यह सेवा रुद्राक्ष एविएशन द्वारा संचालित की जाएगी, जो पिछले तीन वर्षों से एमआई-17 डबल इंजन हेलीकॉप्टर के जरिए उड़ानें संचालित कर रही है। कंपनी 15 जून तक, यानी बरसात शुरू होने से पहले, यह सेवा जारी रखने की तैयारी में है। इसके बाद सितंबर में दोबारा सेवा शुरू की जाएगी। हेलीकॉप्टर सुबह करीब 6:30 बजे जौलीग्रांट से उड़ान भरेगा और मौसम अनुकूल होने पर एक दिन में दो […] - [उत्तराखंड कांग्रेस में ‘चेहरे’ की लड़ाई तेज, जमीनी आधार कमजोर पड़ता हुआ](https://newhindustan.com/archives/37605): देहरादून: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में इन दिनों आंतरिक कलह खुलकर सामने आ रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी जहां सत्ता में वापसी के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ नेताओं के बीच ‘पार्टी का चेहरा’ बनने की होड़ तेज हो गई है। इस खींचतान का असर पार्टी के जमीनी आधार पर भी पड़ता दिख रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस अब कैडर आधारित पार्टी नहीं रही, जिसके कारण अनुशासनहीनता और गुटबाजी बढ़ी है। राज्य में पिछले चुनावों—खासतौर पर 2017 के बाद—में लगातार हार ने संगठन को कमजोर किया है। पार्टी हाईकमान ने […] - [पैनिक बुकिंग और कालाबाजारी पर सख्ती, अभियान तेज](https://newhindustan.com/archives/37602): देहरादून : वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और आगामी चारधाम यात्रा तथा पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिलाधिकारियों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर राज्य में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही घरेलू गैस आपूर्ति में यदि कोई बैकलॉग है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाप्त करने और […] - [महिला अफसर की संदिग्ध मौत से सनसनी](https://newhindustan.com/archives/37599): देहरादून :  बसंत विहार थाना क्षेत्र में एक महिला अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतका राजेश्वरी, जो पौड़ी में उरेडा विभाग में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं, की मौत को लेकर उनके मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी बहन का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि ससुराल पक्ष की साजिश और लगातार मानसिक उत्पीड़न का परिणाम है। परिजनों के अनुसार राजेश्वरी का विवाह 7 दिसंबर 2022 को देहरादून के बल्लूपुर निवासी पीयूष सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद से […] ## Pages - [About Us](https://newhindustan.com/about-us): New Hindustan is a Hindi news portal published from Dehradun (Uttarakhand). In which the details of events happening all over India are given. By analyzing the social, political and regional equations, our editorial board transmits their words to the public. - [Privacy Policy](https://newhindustan.com/privacy-policy): Who we are Suggested text: Our website address is: https://newhindustan.com. Comments Suggested text: When visitors leave comments on the site we collect the data shown in the comments form, and also the visitor’s IP address and browser user agent string to help spam detection. An anonymized string created from your email address (also called a hash) may be provided to the Gravatar service to see if you are using it. The Gravatar service privacy policy is available here: https://automattic.com/privacy/. After approval of your comment, your profile picture is visible to the public in the context of your comment. Media Suggested […] - [Sample Page](https://newhindustan.com/sample-page): This is an example page. It’s different from a blog post because it will stay in one place and will show up in your site navigation (in most themes). Most people start with an About page that introduces them to potential site visitors. It might say something like this: Hi there! I’m a bike messenger by day, aspiring actor by night, and this is my website. I live in Los Angeles, have a great dog named Jack, and I like piña coladas. (And gettin’ caught in the rain.) …or something like this: The XYZ Doohickey Company was founded in 1971, […] - [Contact Us](https://newhindustan.com/contact-us):  Anil Kumar Kakkar, Editor  Mobile No. : 9411193733  e-mail : newhindustaninfo@gmail.com  Main Office : 112, Chander Nagar, Dehradun (Uttarakhand)  Branch/Editorial Office : Shiv Girdhar Nikunj, Nalapani Chowk, Sahastradhara Road, Dehradun (Uttarakhand) - [Layout](https://newhindustan.com/layout) - [Home](https://newhindustan.com/home) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)