देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर पिछले करीब सात माह से धरना दे रहे नर्सिंग एकता मंच के बेरोजगार अभ्यर्थियों का प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुबोध उनियाल के आवास का घेराव करने पहुंचे, लेकिन मांगों पर सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने से उनमें आक्रोश बढ़ गया।
प्रदर्शन के दौरान एक महिला अभ्यर्थी ने कथित तौर पर फिनायल पी लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। घटना के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया।
