
अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों के मतदाता ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए वोट डालेंगे। अल्मोड़ा जिले के छह विकासखंडों की 580 ग्राम पंचायतों में 2,31,189 मतदाता कुल 1956 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। वहीं, बागेश्वर जिले में 2,03,930 मतदाता 1421 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।
अल्मोड़ा: छह ब्लॉकों में मतदान
प्रथम चरण में अल्मोड़ा जिले के ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया ब्लॉक में चुनाव होंगे।
विकासखंड | ग्राम पंचायत | मतदाता |
---|---|---|
ताकुला | 89 | 44,102 |
धौलादेवी | 110 | 58,476 |
ताड़ीखेत | 130 | 62,342 |
भैंसियाछाना | 53 | 25,681 |
लमगड़ा | 103 | 51,825 |
चौखुटिया | 95 | 41,363 |
कुल | 580 | 2,31,189 |
पदवार प्रत्याशी विवरण:
- ग्राम प्रधान: 4128 पदों के लिए केवल 28 प्रत्याशी मैदान में
- क्षेत्र पंचायत सदस्य: 211 पदों पर 608 प्रत्याशी
- जिला पंचायत सदस्य: 23 सीटों पर 78 उम्मीदवार
बागेश्वर: 1421 प्रत्याशी मैदान में
बृहस्पतिवार को बागेश्वर जिले में भी पंचायत चुनाव के तहत वोटिंग होगी। यहां 2,03,930 मतदाता 1421 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मतदाता विवरण:
ब्लॉक | पुरुष | महिला | कुल मतदाता |
---|---|---|---|
बागेश्वर | 39,998 | 35,943 | 77,941 |
गरुड़ | 29,469 | 28,440 | 57,909 |
कपकोट | 35,092 | 32,988 | 68,080 |
कुल | 1,04,559 | 99,371 | 2,03,930 |
ग्राम प्रधान पद विवरण:
ब्लॉक | कुल पद | निर्विरोध | प्रत्याशी |
---|---|---|---|
बागेश्वर | 182 | 34 | 421 |
कपकोट | 122 | 15 | 323 |
गरुड़ | 101 | 17 | 236 |
क्षेत्र पंचायत सदस्य:
ब्लॉक | कुल पद | निर्विरोध | प्रत्याशी |
---|---|---|---|
बागेश्वर | 40 | 4 | 127 |
कपकोट | 40 | 4 | 107 |
गरुड़ | 40 | 5 | 95 |
जिला पंचायत सदस्य:
- कुल 19 पदों में से 1 पर (चौंरा सीट) विशाखा खेतवाल निर्विरोध चयनित।
- शेष 18 सीटों पर मतदान होगा।
संवेदनशील बूथ और सुरक्षा व्यवस्था
- संवेदनशील बूथ: 138
- अतिसंवेदनशील बूथ: 60
- पोलिंग केंद्र: 405
- मतदेय स्थल: 461
- पोलिंग पार्टियां: 509
- कर्मचारी नियुक्त: 2545
- जिला 15 जोनल और 61 सेक्टर में बांटा गया है।