देहरादून ।
उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पूरे प्रदेश में व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं।
डीजीपी ने कहा कि राज्य में संदिग्ध और आपराधिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि प्रदेश में भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। यह अभियान विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जाएगा।
प्रत्येक थाने में विशेष टीम गठित की गई है।
सीओ से लेकर आईजी रेंज स्तर तक नियमित समीक्षा की जाएगी।
अभियान की जिम्मेदारी तय कर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट और किराये के मकान
पीजी, होम-स्टे, होटल और गेस्ट हाउस
आश्रम और धर्मशालाएं
औद्योगिक क्षेत्र और ठेकेदार
मॉल, जिम, कोचिंग सेंटर, स्कूल और विश्वविद्यालय
ब्यूटी पार्लर और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान
अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक
वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी ठहरे लोग
अवैध घुसपैठिए और संदिग्ध बाहरी व्यक्ति
बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने वाले मकान मालिक
सुरक्षा गार्ड, कैब चालक और इंडस्ट्रियल एरिया के कर्मचारी
इसके अलावा, ई-कॉमर्स और होम डिलीवरी से जुड़े एजेंटों का भी प्राथमिकता से सत्यापन किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि Amazon, Zomato और Blinkit जैसी कंपनियों से जुड़े डिलीवरी एजेंटों की जांच विशेष रूप से की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य किसी वर्ग को परेशान करना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
