चमोली: नंदानगर-सितेल-सुतोल मार्ग पर गुरुवार दोपहर टैक्सी स्टैंड के ऊपर अचानक भारी भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और पेड़ सड़क पर आ गिरे, जिससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे अचानक पहाड़ी से मलबा नीचे आया। इसकी चपेट में आकर टैक्सी स्टैंड पर खड़ी दो कार और एक कैंपर क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, एक स्कूटी भी मलबे में दब गई।
नंदानगर बाजार से करीब 100 मीटर आगे हुए इस भूस्खलन के बाद क्षेत्र में रुक-रुककर पत्थर गिर रहे हैं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग कर दी है और लोगों को घटनास्थल की ओर जाने से रोक दिया गया है। मार्ग पर यातायात सुचारु करने के लिए मलबा हटाने का कार्य आवश्यक है।

