द्वाराहाट (अल्मोड़ा): नगर में बुधवार शाम बिजली के तारों पर गौताई पक्षियों का बड़ा झुंड नजर आया। बड़ी संख्या में पक्षी बिजली के तारों पर कतारबद्ध होकर बैठे दिखाई दिए।
शाम के समय एक साथ बैठे पक्षियों का यह मनमोहक नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। राहगीर और स्थानीय लोग कुछ देर रुककर पक्षियों के झुंड को निहारते रहे। इस दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पक्षियों की तस्वीरें भी खींचीं।
कुछ देर तक बिजली के तारों पर बैठे रहने के बाद पक्षियों का झुंड अचानक उड़ गया। पक्षियों का यह खूबसूरत दृश्य स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
