भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा में निधन हो गया। 75 वर्षीय अभिनेता ने डोना पाउला स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। बताया गया कि उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, नाना पाटेकर का निधन सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। डॉक्टरों की टीम ने लगभग 45 मिनट तक लगातार कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में कई दशकों तक अपने दमदार अभिनय से अलग पहचान बनाई। ‘क्रांतिवीर’, ‘परिंदा’, ‘नटसम्राट’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके यादगार किरदारों ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित कलाकारों में शामिल किया।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परिवार गोवा के लिए रवाना हो गया है। नाना पाटेकर कुछ निजी काम के सिलसिले में गोवा गए थे। मल्हार के मुताबिक, अभिनेता का पार्थिव शरीर दोपहर बाद पुणे लाया जाएगा।
नाना पाटेकर ने 1978 में आई फिल्म ‘गमन’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘शक्ति: द पावर’ (2002), ‘अब तक छप्पन’ (2004), ‘अपहरण’ (2005) और ‘टैक्सी नंबर 9211’ (2006) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ी। कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ (2007) और उसके सीक्वल ‘वेलकम बैक’ (2015) में गैंगस्टर उदय शेट्टी के किरदार ने उन्हें दर्शकों के बीच एक अलग लोकप्रियता दिलाई।
उन्होंने ‘राजनीति’ (2010) और ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। ‘राजनीति’ में उनके अभिनय के लिए उन्हें पांचवीं बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में नामांकन मिला था। मराठी फिल्म ‘नटसम्राट’ में शानदार अभिनय के लिए उन्हें 2016 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।
सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया था। अभिनय के अलावा नाना पाटेकर ने ‘यशवंत’ (1997), ‘वजूद’ (1998) और ‘आंच’ (2003) जैसी फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग भी की थी।
नाना पाटेकर को निधन से महज चार दिन पहले गोवा के डोना पाउला में सार्वजनिक रूप से देखा गया था। वह ‘सम्राट क्लब इंटरनेशनल’ के इंस्टॉलेशन समारोह में शामिल हुए थे और इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया था। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है।

