देहरादून: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में शासन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। शासन की ओर से उप शिक्षा निदेशकों की पदोन्नति करते हुए उन्हें संयुक्त निदेशक के पद पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फैसले के तहत उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा पंकज शर्मा को संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, चमोली जिले के जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित को पदोन्नति के बाद संयुक्त निदेशक मध्याह्न भोजन की जिम्मेदारी दी गई है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
शासन के इस निर्णय को शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। दोनों अधिकारियों को उनके नए पदों के अनुरूप विभागीय जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और कार्यक्षमता का लाभ अब विभाग के कामकाज में देखने को मिलेगा। खासतौर पर माध्यमिक शिक्षा और मध्याह्न भोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं के संचालन में नई जिम्मेदारियों के साथ बेहतर समन्वय और तेजी आने की उम्मीद है।
वहीं, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों की पदोन्नति पर कहा कि शिक्षा विभाग में उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत कर नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति से न केवल उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला है, बल्कि उनके अनुभव और दक्षता का लाभ भी शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
शिक्षा मंत्री ने उम्मीद जताई कि पदोन्नत अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे और विभागीय कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कार्यकुशलता और अनुभव से शिक्षा विभाग की योजनाओं और व्यवस्थाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी। शासन के इस फैसले से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

