हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
जोधपुर : कहते है कि इंसान अगर कुछ नया करने की ठान लें तो वह उसे पूरा करके ही रहता है । इसलिए इंसान को कभी भी खाली नहीं बैठना चाहिए । वर्धमान नगर , शोभावतों की ढाणी , खेमे का कुंआ , पालरोड निवासी सुनील कुमार माथुर ने खेल खेल में ही 2027 का जादुई कलैण्डर बनाया है जिसे आप अपनी मित्र मंडली के बीच में बतला कर वाह – वाह लूट सकते हैं और मित्र मंडली के बीच में अच्छी खासी धाक भी जमा सकतें है । इस जादुई कैलेंडर को बताने के लिए अधिक जोड , बाकी , गुणा व भाग करने की भी जरूरत नहीं है। बस नीचे दी गई कुछ संख्याए भली भांति याद ( कंठस्थ ) करनी होगी जो इस प्रकार है…
जनवरी 4 फरवरी 0 मार्च 0 अप्रैल 3 मई 5
जून 1 जुलाई 3 अगस्त 6 सितम्बर 2
अक्टूबर 4 नवम्बर 0 दिसम्बर 2
यही वे संख्या हैं जिसके माध्यम से अपने मित्रों को यह आसानी से बता सकते कि वर्ष 2027 के किस माह की कौन सी तारीख को कौन सा वार है।
उदाहरणार्थ ÷ मानाकि आपके मित्र ने आप से पूछा कि 26 जनवरी को कौन सा वार है। तब आप मन ही मन में 26 में जनवरी माह का अंक 4 जोड़ दीजिए। इस पर आपके कुल योग 30 आया । अब आप मन ही मन में कुल योग में ( 30 में ) सात का भाग दीजिए। चूंकि सप्ताह में केवल सात ही दिन होते हैं । कुल योग में सात का भाग देने पर शेष 2 बचे । अतः मित्र को तत्काल बता दीजिए कि 26 जनवरी को मंगलवार है । मित्र सही हल पाकर दंग रह जायेगा वही आपकी भी मित्र मंडली के बीच में अच्छी खासी धाक भी जम जायेगी ।
वार बताते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर शेष 0 बचे तो रविवार, 1 बचें तो सोमवार 2 बचे तो मंगलवार 3 बचे तो बुधवार होगा । इस प्रकार छ : के अंक तक पहुंच जाइये। अगर शेष छ : बचते है तो फिर उस दिन शनिवार ही होगा । अगर कुल योग सात से कम आये तो ऐसी स्थिति में तनिक भी नहीं घबराइये और कुल योग के आधार पर ही वार बता दीजिए ।


