
देहरादून। उत्तराखंड में आज मानसून प्रवेश करेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार प्रदेश में मानसून छह दिन पहले आ रहा है।
मंगलवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है।
आज देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मैदानी इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जून तक प्रदेश भर में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
इस सीजन सामान्य से छह प्रतिशत अधिक बारिश होने का अनुमान है।