
चंपावत | लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा को भाजपा प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।
- मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी की।
- वक्ताओं ने कहा कि निर्मल माहरा की नियुक्ति क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और इसके लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।
- कार्यक्रम में मंडल महामंत्री सुनील वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरीश आर्या, राजू अधिकारी, मोहन सिंह, अजय बिष्ट, दीपेंद्र सिंह अधिकारी, योगेश तिवारी, उमेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।