
देहरादून: भाई-बहन के स्नेह, प्रेम और विश्वास के प्रतीक पर्व भाईदूज के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज अपने विधानसभा क्षेत्र गल्जवाड़ी में बहनों के बीच पहुंचे। इस अवसर पर बहनों ने मंत्री जोशी का पारंपरिक तिलक कर स्वागत किया।मंत्री जोशी ने बहनों को भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा, “यह पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के वचन का प्रतीक है। हमारे समाज में परिवार और रिश्तों की गहराई ही इसे सशक्त बनाती है।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ हर बहन तक पहुंच रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र में आए भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ इस वर्ष उन्होंने भाईदूज का त्यौहार मनाने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम में बहनों ने मंत्री को आरती उतारकर तिलक लगाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। मंत्री ने भी सभी बहनों को मिठाई और शुभकामनाएं भेंट की।इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान लीला शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री किरण, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, शोभा अधिकारी, रेखा, मीरा, हरिकला, गंगा, चंद्रकला, रीता, गीता, शांति, हेमा, सपना, सीता, सावित्री और माया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।