गाजियाबाद के टीलामोड़ इलाके में एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों द्वारा की गई सामूहिक आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आठ पन्नों के सुसाइड नोट, ऑनलाइन गेमिंग की लत और कोरियन कल्चर से प्रभाव जैसे पहलुओं ने मामले को और जटिल बना दिया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है—डिजिटल सबूतों से लेकर पारिवारिक परिस्थितियों तक। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे का ठोस कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

गाजियाबाद : टीलामोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत सिटी सोसायटी में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों—जिनकी उम्र 16, 14 और 12 वर्ष थी—ने नौवीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। उस समय तीनों बच्चियों के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को लोनी स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुसाइड नोट और कमरे से मिले सबूत
पुलिस को बच्चियों के कमरे से आठ पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में बच्चियों ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा है—“इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्योंकि ये सब सच है। आई एम सॉरी, पापा।”नोट में एक रोती हुई लड़की की इमोजी भी बनाई गई है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की फॉरेंसिक और हैंडराइटिंग जांच कराई जा रही है।
ऑनलाइन गेमिंग और कोरियन कल्चर एंगल
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेल रही थीं और कोरियन कल्चर से प्रभावित थीं।कोरोना महामारी के बाद से उनका स्कूल नियमित नहीं था और वे अधिकतर समय मोबाइल पर बिताती थीं। हालांकि, पुलिस को अब तक किसी विशिष्ट ऐप का नाम नहीं मिला है।डीसीपी निमिष पाटिल के अनुसार, सुसाइड नोट में किसी ऐप का सीधा उल्लेख नहीं है, लेकिन कोरियन संस्कृति से प्रभावित होने की बात सामने आई है।
पुलिस जांच और पारिवारिक पृष्ठभूमि
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बच्चियों के पिता ऑनलाइन ट्रेडिंग का कार्य करते हैं और पिछले तीन वर्षों से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे थे। परिवार मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है।जांच में यह भी सामने आया है कि बच्चियों के पिता की दो शादियां हुई थीं और तीनों की माताएं अलग-अलग हैं।पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और डिजिटल गतिविधियों, चैट हिस्ट्री और ऑनलाइन व्यवहार की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।