देहरादून: मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा 12-बी, आकाशदीप कॉलोनी, बल्लूपुर रोड स्थित रेनबो एम.डी. पब्लिक स्कूल में आज आयोजित साइंस प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सचिन जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन) रहे।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चे इसी तरह आगे बढ़ते रहें और अपने स्कूल व परिवार का नाम रोशन करें। उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
साइंस एग्जिबिशन में मेडल प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में आराधना दिवाकर, महिरा नूर, फलक अंसारी, मोनिका पाण्डे, जगदीश पाण्डे, गुड्डू, कृष, गौरव, अनन्या, कैफ, फरहान, सक्षम उनियाल, आयुष्मान कुकरेती, सोनू एवं सार्थक वर्मा शामिल रहे।
स्टेशनरी पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी फलक अंसारी, गौरव एवं महिरा नूर रहे। वहीं फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में स्टेशनरी पुरस्कार कार्तिक, मुकुल, मन्नत, रिद्धि, यश, परी, खुशी एवं रचना को प्रदान किए गए। पतंग प्रतियोगिता में गौरव, गुड्डू एवं ऋतिक विजेता रहे। चेक पुरस्कार महिरा नूर एवं गौरव को प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाध्यापिका हेमा मारा, विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर मधु जैन, प्रदेश अध्यक्ष, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन भी मौजूद रहीं।
