लखनऊ : गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की बोगी में बक्से के अंदर किशोरी के शव के टुकड़े मिलने के सनसनीखेज मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि किशोरी की हत्या उसके पिता ने ही की थी। आरोपी ने हत्या के बाद शव के छह टुकड़े किए और पहचान छिपाने के लिए सिर को धड़ से अलग कर गांव के तालाब में फेंक दिया, जबकि बाकी हिस्सों को ट्रेन में छोड़ दिया था।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुशीनगर के सेवरही निवासी बिग्गन अंसारी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया जा रहा है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी शब्बा एक दूसरे समुदाय के युवक से फोन पर बात करती थी। पिता ने कई बार उसे समझाया और युवक से दूरी बनाने को कहा, लेकिन वह संपर्क में बनी रही। इससे नाराज होकर आरोपी बेटी से नफरत करने लगा था और उसे अपनी बेइज्जती महसूस होने लगी थी।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की दो बेटियों ने पहले ही प्रेम विवाह कर लिया था। उसे डर था कि शब्बा भी उसी रास्ते पर चली जाएगी। इसी आशंका में उसने हत्या की साजिश रची। पांच दिन पहले उसने पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदार के घर भेज दिया था। घर पर सिर्फ शब्बा और उसकी बुजुर्ग दादी थीं। 16 मई को आरोपी ने अपनी बहन नूरजहां और बहनोई मजबुल्लाह को घर बुलाया और तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
देर शाम घर में ही शब्बा की हत्या कर दी गई। इसके बाद धारदार हथियार से शव के छह टुकड़े किए गए। सिर को गांव के तालाब में फेंक दिया गया, जबकि हाथ-पैर और धड़ को पुराने कपड़ों और प्लास्टिक में लपेटकर बक्से में रखा गया। फिर आरोपी अपनी बहन और बहनोई के साथ ई-रिक्शा से तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पहुंचा और छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-1 में बक्सा रख दिया।
शव रखने के बाद तीनों एसी कोच की तरफ से बाहर निकले। इस दौरान उनकी तस्वीरें ट्रेन और स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। सख्ती से पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने पूरी वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से तालाब से कटा हुआ सिर और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया।
रविवार सुबह जब 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची थी, तब ट्रेन की बोगी में रखे बक्से से दुर्गंध आने पर मामला सामने आया था। बक्सा खोलने पर युवती के शव के पांच टुकड़े मिले थे, जबकि सिर गायब था। इस घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया था। अब पुलिस बृहस्पतिवार को पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा करेगी।

