देहरादून: मालदेवता क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिष्ठान रतन हार्डवेयर के संचालकों ने 30 जुलाई को प्रकाशित एक समाचार में फर्म का नाम जोड़े जाने पर कड़ा एतराज जताया है। फर्म के प्रोपराइटर राकेश सिंह और दिनेश पंवार ने कहा कि मालदेवता में हुई कथित मारपीट की घटना से उनकी फर्म का कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है। उनका आरोप है कि बिना पुष्टि के फर्म का नाम प्रकाशित होने से उनकी व्यापारिक साख प्रभावित हुई है।
click here and see vedio
https://www.facebook.com/reel/1787319166018961
संचालकों ने बताया कि रतन हार्डवेयर वर्षों से ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ व्यापार कर रहा है तथा क्षेत्र में उसकी स्वच्छ छवि रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति के कथित व्यक्तिगत कृत्य के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठान को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
फर्म का कहना है कि समाचार के बाद ग्राहकों और व्यापारिक सहयोगियों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई। उन्होंने संबंधित समाचार पत्र से आगामी अंक में प्रमुखता से स्पष्टीकरण या खंडन प्रकाशित करने की मांग की है, ताकि जनमानस में फैला भ्रम दूर हो सके और फर्म की प्रतिष्ठा बनी रहे। साथ ही भविष्य में बिना सत्यापन फर्म का नाम किसी व्यक्तिगत विवाद से न जोड़ने का आग्रह भी किया है।
