उत्तराखंड। उत्तराखंड में मई के बाद जून की शुरुआत में बदले मौसम ने गर्मी से राहत दी है। बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पर्वतीय और मैदानी इलाकों में सामान्य से कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बुधवार को हुई बारिश का असर गुरुवार को भी दिखा। देहरादून का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से क्रमशः दो और चार डिग्री कम है।
Video Player
Media error: Format(s) not supported or source(s) not found
आज (शुक्रवार) देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
शनिवार से प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा और मैदानी इलाकों में धूप के साथ गर्मी बढ़ेगी। 7 से 10 जून तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 11 जून को मौसम फिर से बदल सकता
देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार से फिर मौसम बदलेगा। पर्वतीय इलाकों में बारिश से ठंड लौट सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। रविवार के तापमान…
देहरादून। प्रदेश के मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से तपिश बढ़ने लगी है। इसका असर रात के न्यूनतम तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। जहां तेज धूप खिलने से दिन का अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का अहसास होने लगा है, वहीं, रात का न्यूनतम तापमान…
देहरादून। राजधानी में लगातार चौथे दिन भी दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। बीती सोमवार को यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। इसके चलते हीट वेव ने झुलसाने का काम किया।उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम अपने तल्ख तेवर दिखा रहा है। राजधानी दून…